जनता की आवाज जनता की बात, बेबाक अंदाज़
BREAKING NEWS
नवरात्र में एकत्रित कचरे से बनेगा नहाने का साबुन, इनरवा पंचायत की अनोखी पहलपंचायत सचिव का विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए अधिकारी व ग्रामीणबाइक एवं शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तारस्वच्छता पर्यवेक्षकों की राज्य कार्यालय से एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षणमादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेलअंचल कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: सीओगांजा के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तारजनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटाराएक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देशजनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटाराप्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौतजमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमाझमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहतप्रखंड कार्यालय से बाइक चोरीजिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ "विद्यार्थी सहयोग शिविर"
BREAKING
नवरात्र में एकत्रित कचरे से बनेगा नहाने का साबुन, इनरवा पंचायत की अनोखी पहलपंचायत सचिव का विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए अधिकारी व ग्रामीणबाइक एवं शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तारस्वच्छता पर्यवेक्षकों की राज्य कार्यालय से एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षणमादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेलअंचल कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: सीओगांजा के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तारजनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटाराएक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देशजनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटाराप्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौतजमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमा

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नवरात्र में एकत्रित कचरे से बनेगा नहाने का साबुन, इनरवा पंचायत की अनोखी पहल
4 hours ago
पंचायत सचिव का विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए अधिकारी व ग्रामीण
3 weeks ago
बाइक एवं शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 month ago
स्वच्छता पर्यवेक्षकों की राज्य कार्यालय से एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण
1 month ago
मादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
1 month ago

नवरात्र में एकत्रित कचरे से बनेगा नहाने का साबुन, इनरवा पंचायत की अनोखी पहल

मैनाटांड। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मैनाटांड प्रखंड की इनरवा पंचायत एक अनूठी पहल करने जा रही है। नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों से एकत्रित नीम की पत्तियों और फल-मूल के छिलकों से अब नहाने वाला साबुन तैयार...

मैनाटांड। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मैनाटांड प्रखंड की इनरवा पंचायत एक अनूठी पहल करने जा रही है। नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों से एकत्रित नीम की पत्तियों और फल-मूल के छिलकों से अब नहाने वाला साबुन तैयार किया जाएगा। पंचायत की अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, नगरदेही में साबुन निर्माण की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसका उत्पादन शुरू होने की संभावना है। पंचायत में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षक सुनिल कुमार गिरि ने बताया कि नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों से एकत्रित नीम की पत्तियों और फल-मूल के छिलकों का उपयोग कर साबुन तैयार करने की योजना बनाई गई है। इस पहल का उद्देश्य पूजा के दौरान निकलने वाले जैविक कचरे का सदुपयोग करना और स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। स्वच्छता पर्यवेक्षक के अनुसार, प्रस्तावित साबुन को प्राकृतिक तरीके से तैयार करने की योजना है। इसमें किसी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, साबुन की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्माण के बाद इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि साबुन निर्माण को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही उत्पादन कार्य शुरू किया जाएगा। साबुन तैयार होने के बाद इसे जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास भेजा जाएगा। जांच में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद इसे लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। इसके बाद लोगों से प्रतिक्रिया और अनुभव प्राप्त किए जाएंगे। यदि परिणाम सकारात्मक रहे, तो साबुन को बाजार में उतारने की दिशा में पहल की जाएगी। सुनिल कुमार गिरि ने बताया कि साबुन की बिक्री से प्राप्त होने वाले राजस्व का उपयोग पंचायत के विकास कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत की अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई में पहले से ही जैविक कंपोस्ट खाद का निर्माण और बिक्री की जा रही है। अब साबुन निर्माण का यह नया प्रयोग पंचायत के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकता है।

Advertisement

जनता की आवाज

हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव। अपनी निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top