मैनाटांड। प्रखंड क्षेत्र के इनरवा पुलिस की बड़ी कामयाबी। इनरवा पुलिस ने आज शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार को गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से गांजा लेकर जा रहा है। जिसको लेकर तुरंत पुलिस टीम का गठन करते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सिघासनी चिमनी के पास से एक व्यक्ति को आता देखा गया जिसे रोकने की कोशिश की गई तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस के जवानों ने दौड़कर पकड़ लिया।

वही प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक राम के मौजूदगी में जब बाइक की तलाशी ली गई तो डिकी से मादक पदार्थ जैसा एक बंडल प्राप्त हुआ जिसे खोलकर चेक किया गया तो उसमें गांजा मिला जिसका वजन लगभग ढाई किलो था। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर की पहचान झुमका निवासी राजदेव साह के पुत्र दीनानाथ साह के रूप में की गई है। जो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गांजा की तस्करी कर रहा था जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।








