जनता की आवाज जनता की बात, बेबाक अंदाज़
BREAKING NEWS
पंचायत सचिव का विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए अधिकारी व ग्रामीणबाइक एवं शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तारस्वच्छता पर्यवेक्षकों की राज्य कार्यालय से एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षणमादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेलअंचल कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: सीओगांजा के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तारजनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटाराएक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देशजनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटाराप्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौतजमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमाझमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहतप्रखंड कार्यालय से बाइक चोरीजिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ "विद्यार्थी सहयोग शिविर"भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंग
BREAKING
पंचायत सचिव का विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए अधिकारी व ग्रामीणबाइक एवं शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तारस्वच्छता पर्यवेक्षकों की राज्य कार्यालय से एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षणमादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेलअंचल कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: सीओगांजा के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तारजनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटाराएक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देशजनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटाराप्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौतजमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमाझमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहत

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पंचायत सचिव का विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए अधिकारी व ग्रामीण
2 weeks ago
बाइक एवं शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 weeks ago
स्वच्छता पर्यवेक्षकों की राज्य कार्यालय से एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण
1 month ago
मादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
1 month ago
अंचल कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: सीओ
1 month ago

जमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमा

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में वर्षों से जर्जर और बदहाल जमादार टोला-पश्चिम करगहिया मेन रोड के दिन अब बहुरने की उम्मीद जगी है। सड़क की स्थिति सुधारने के साथ जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के...

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में वर्षों से जर्जर और बदहाल जमादार टोला-पश्चिम करगहिया मेन रोड के दिन अब बहुरने की उम्मीद जगी है। सड़क की स्थिति सुधारने के साथ जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने करीब 1.90 करोड़ रुपये की योजना की निविदा आमंत्रित की है। नगर निगम बेतिया की ओर से जारी निविदा में इस महत्वपूर्ण सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को शामिल किया गया है। जारी निविदा के अनुसार महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वार्ड दो में अशोक जायसवाल के घर से पश्चिम करगहिया स्थित अरविंद साह के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कराया जाना है। इसके लिए विभाग ने 1,89,77,433 रुपये की अनुमानित राशि निर्धारित की है। महापौर की पहल पर नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित योजना के तहत सड़क को पक्की बनाने के साथ नाला निर्माण से जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। इससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को बदहाल सड़क, जलजमाव और कीचड़ जैसी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। निविदा का कार्यकाल छह माह निर्धारित किया गया है।

महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा जारी निविदा में 3,79,500 रुपये की बिड प्रोसेसिंग फीस तथा 10 हजार रुपये निविदा शुल्क निर्धारित किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण के लिए स्वीकृत इस योजना के धरातल पर उतरने से वार्ड दो के इस प्रमुख सड़क और सुगम जल निकासी की लंबे समय से चली आ रही समस्या का दूर होना सुनिश्चित है।

Advertisement

जनता की आवाज

हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव। अपनी निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top