मैनाटांड। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैनाटांड गांव के 18 वर्षीय युवक की शुक्रवार को विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जिसको लेकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान महेंद्र राम के बेटे मितलाल राम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मितलाल राम परिवार के भरण-पोषण के लिए कुछ दिन पहले मजदूरी करने केरल गया था। केरल पहुंचने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथ काम करने वाले साथियों ने कई बार उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज भी कराया गया, पर तबीयत में सुधार नहीं हुआ। मितलाल ने भाई रोहित राम से फोन पर बात की व घर लौटने की इच्छा जताई। घर आने के लिए टिकट के रुपये भी मंगाए। इसके बाद साथियों ने गुरुवार को उसे ट्रेन पर बैठाकर घर के लिए रवाना किया। सफर के दौरान उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वह ट्रेन से उतर गया। स्टेशन परिसर में ही सो गया। रेलवे पुलिस ने हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मृत्यु हो गई मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पश्चिमी चम्पारण
August 30, 2026
प्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौत
मैनाटांड। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैनाटांड गांव के 18 वर्षीय युवक की शुक्रवार को विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जिसको लेकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान महेंद्र राम के बेटे मितलाल राम...
जनता की आवाज
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव। अपनी निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।









