बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के स्वच्छता पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण राज्य कार्यालय से कराई जाएगी जिसकी जानकारी जिला सलाहकार शशिरंजन जी ने दी। उन्होंने बताया कि विशेष कार्य पदाधिकारी सह राज्य समन्वयक राजेश कुमार ने सभी जिलों के उप विकास आयुक्त को पत्र प्रेषित कर इसकी जानकारी दी है।

जिला सलाहकार ने बताया कि व्यवहार परिवर्तन संचार एवं सूचना शिक्षा एवं संचार के विभिन्न तरीको व पद्धतियों को लेकर राज्य कार्यालय से 10 सितम्बर को स्वच्छता पर्यवेक्षको की एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड से एक सर्वोत्तम स्वच्छता पर्यवेक्षक का चयन किया गया है। जो राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण में भाग लेंगे। जिला सलाहकार ने बताया कि कुल 17 पर्यवेक्षकों का चयन किया गया है, जो ऑनलाइन प्रशिक्षण में भाग लेंगे। जिसमें सुनिल कुमार गिरी, चंदन कुमार, सत्येंद्र कुमार, विनय कुमार, रामबालक कुमार, अलाउद्दीन अंसारी इत्यादि कुल 17 पर्यवेक्षक भाग लेंगे।










