मैनाटांड़। प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि महोबा स्थित मंदिर के पास शराब का कारोबार किया जा रहा है जिस पर पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को 6.5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी के पास बिना नंबर प्लेट के टीवीएस लुनो मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी शिवप्रसाद के पुत्र भोला प्रसाद के रूप में की गई है जिस पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
पश्चिमी चम्पारण
September 19, 2026
बाइक एवं शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मैनाटांड़। प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि महोबा स्थित मंदिर...
जनता की आवाज
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव। अपनी निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।









