मैनाटांड़। प्रखंड क्षेत्र के इनरवा थाना के अंतर्गत छठीया घाट के पास से एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इनरवा एसएसबी 47 वी बटालियन के असिस्टेंट कमांडेड अंकित कुमार के लिखित आवेदन पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 2 किलो 80 ग्राम चरस के साथ एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ बलथर थाना क्षेत्र के धनकुटवा गांव निवासी धुरेन्द्र राउत के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया जिसे एसएसबी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
पश्चिमी चम्पारण
September 9, 2026
मादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
मैनाटांड़। प्रखंड क्षेत्र के इनरवा थाना के अंतर्गत छठीया घाट के पास से एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इनरवा एसएसबी 47 वी बटालियन के असिस्टेंट कमांडेड अंकित कुमार...
Tags:
बिहार क्राइम
जनता की आवाज
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव। अपनी निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।









