जनता की आवाज जनता की बात, बेबाक अंदाज़
BREAKING NEWS
जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटाराएक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देशजनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटाराप्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौतजमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमाझमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहतप्रखंड कार्यालय से बाइक चोरीजिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ "विद्यार्थी सहयोग शिविर"भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंगनगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरनास्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र, तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखीपुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी संतान सुख से जुड़ी हर मनोकामनाआखिरी मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
BREAKING
जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटाराएक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देशजनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटाराप्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौतजमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमाझमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहतप्रखंड कार्यालय से बाइक चोरीजिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ “विद्यार्थी सहयोग शिविर”भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंगनगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरनास्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र, तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा
13 hours ago
एक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देश
13 hours ago
जनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा
2 days ago
प्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौत
2 days ago
जमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमा
2 days ago

एक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देश

योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश बेतिया। जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में आयोजित सोमवारीय बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक...

योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश

बेतिया। जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में आयोजित सोमवारीय बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी 1 सितंबर से पंचायत स्तर पर प्रारंभ होने वाले द्वितीय चरण के सहयोग शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए शिविरों के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुदृढ़ कर ली जाएं, ताकि शिविर में आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय नोडल पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित सहयोग शिविरों का स्थल निरीक्षण एवं जायजा लेंगे तथा शिविरों के संचालन की सतत मॉनिटरिंग करेंगे। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सहयोग शिविरों से संबंधित लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया।

अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा बैठक में जानकारी दी गई कि 01 सितंबर 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों की 45 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत महीपुर भतौड़ा, परसा बनचहरी एवं बड़गांव, बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत वाल्मीकिनगर, लक्ष्मीपुर रमपुरवा, संतपुर सोहरिया एवं नयागांव रमपुरवा, बैरिया प्रखंड अंतर्गत सूर्यपुर, बगही बघम्बरपुर एवं बैजुआ, नौतन प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी नौतन एवं पूर्वी नौतन, मझौलिया प्रखंड अंतर्गत रतनमाला, चनायनबांध, महनागनी, महोदीपुर एवं धोकराहां पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होगा।

इसी प्रकार चनपटिया प्रखंड अंतर्गत भैंसही पोखरिया, मुशहरी सेनुवरिया एवं चुहड़ी, योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत सिसवा भूमिहार, सिसवा बैरागी एवं सिसवा मंगलपुर, लौरिया प्रखंड अंतर्गत तेलपुर, देउरवा एवं बगही बसवरिया, नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत मनवा परसी, चमुआ, बिनवलिया एवं हरदीटेढ़ा, गौनाहा प्रखंड अंतर्गत महुई, मटिअरिया एवं सिट्ठ’, मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत डमरापुर एवं चैहट्टा, सिकटा प्रखंड अंतर्गत परसौनी एवं धनकुटवा’’ पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रामनगर प्रखंड अंतर्गत नौरंगिया दोन, बनकटवा करमहिया एवं बगही, ठकराहां प्रखंड अंतर्गत हरपुर, मधुबनी प्रखंड अंतर्गत सिसई एवं मधुबनी, भितहां प्रखंड अंतर्गत खैरवा तथा पिपरासी प्रखंड अंतर्गत सेमरा लबेदाहा पंचायत में भी 01 सितंबर को सहयोग शिविर आयोजित होंगे।

आरटीपीएस सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में जिस भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही बरती जा रही है, उसकी जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई एवं जुर्माना अधिरोपित करने की कार्रवाई की जाए।

बैठक में जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की भौतिक एवं आधारभूत संरचना की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वर्तमान में संचालित आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति, नए आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने मनरेगा एवं आईसीडीएस के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण, नाबार्ड के वित्तपोषण से निर्माणाधीन भवनों, प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।

इसके साथ ही सरकारी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करते हुए डीपीओ एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने, चीनी स्टॉक की पुनः जांच कराने तथा फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने राशन कार्ड निर्माण एवं जेनरेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने जिले के अस्पतालों में एक्स-रे मशीनों की कार्यशीलता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मशीनों को क्रियाशील रखने तथा एक्स-रे जांच से संबंधित रिपोर्ट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, लोन स्वीकृति एवं वितरण, डिग्री कॉलेजों से संबंधित कार्यों तथा वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, श्री अमरेन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Advertisement

जनता की आवाज

हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव। अपनी निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top