जनता की आवाज जनता की बात, बेबाक अंदाज़
BREAKING NEWS
पंचायत सचिव का विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए अधिकारी व ग्रामीणबाइक एवं शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तारस्वच्छता पर्यवेक्षकों की राज्य कार्यालय से एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षणमादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेलअंचल कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: सीओगांजा के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तारजनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटाराएक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देशजनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटाराप्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौतजमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमाझमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहतप्रखंड कार्यालय से बाइक चोरीजिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ "विद्यार्थी सहयोग शिविर"भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंग
BREAKING
पंचायत सचिव का विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए अधिकारी व ग्रामीणबाइक एवं शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तारस्वच्छता पर्यवेक्षकों की राज्य कार्यालय से एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षणमादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेलअंचल कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: सीओगांजा के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तारजनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटाराएक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देशजनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटाराप्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौतजमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमाझमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहत

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पंचायत सचिव का विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए अधिकारी व ग्रामीण
6 days ago
बाइक एवं शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 weeks ago
स्वच्छता पर्यवेक्षकों की राज्य कार्यालय से एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण
4 weeks ago
मादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
4 weeks ago
अंचल कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: सीओ
1 month ago

उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह से राहुल गांधी की दूरी! अब BJP-कांग्रेस आमने-सामने

नए उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के शामिल न होने के फैसले से भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर एक पोस्ट कर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी संविधान और भारतीय लोकतंत्र से नफरत करते हैं.

नए उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के शामिल न होने के फैसले से भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर एक पोस्ट कर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी संविधान और भारतीय लोकतंत्र से नफरत करते हैं. वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. 

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर कहा, “राहुल गांधी भारतीय संविधान से नफरत करते हैं! राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र से नफ़रत करते हैं! राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति के आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया! कुछ दिन पहले उन्होंने लाल किले पर भारत की आज़ादी के जश्न का बहिष्कार किया था! क्या एक ऐसा व्यक्ति जो भारत के स्वतंत्रता दिवस और संवैधानिक गणमान्य व्यक्ति के शपथ ग्रहण समारोह का तिरस्कार करता है, सार्वजनिक जीवन में रहने के योग्य हो सकता है? राहुल गांधी के पास मलेशिया में छुट्टियां मनाने का समय है. लेकिन आधिकारिक संवैधानिक समारोह में जाने का नहीं.”

कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने इन आरोपों को खारिज करने में देरी नहीं की. उदित राज ने एनडीटीवी से कहा, ” जो संविधान से नफरत करते हैं वह आज आरोप लगा रहे हैं कि राहुल गांधी संविधान विरोधी हैं? जब कांग्रेस के अध्यक्ष उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में गए तो यह काफी है. उन्होंने पार्टी का प्रतिनिधित्व किया. हर कार्यक्रम में विपक्ष के नेता को भाग लेना जरूरी नहीं है. ऐसा कोई नियम नहीं है कि लोकसभा के विपक्ष के नेता को हर कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए”.

उदित राज ने कहा कि बीजेपी के बयानों से लगता है कि बीजेपी ने राहुल गांधी को De facto PM बना दिया है! उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान से नफ़रत तो बीजेपी और आरएसएस करते हैं. वे भारतीय संविधान को तहस-नहस कर रहे हैं. राहुल गांधी भारतीय संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं.

Advertisement

जनता की आवाज

हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव। अपनी निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top