मैनाटाड़। प्रखंड कार्यालय परिसर से बाइक गायब। खाद व्यवसायी की बाइक चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इनरवा बाजार निवासी खाद व्यवसायी शेख राजा कृषि कार्यालय मैनाटांड़ में काम से आए थे। बाइक परिसर में खड़ी कर कार्यालय के अंदर गए। लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें काली टोपी पहने एक युवक बाइक ले जाते दिख रहा था। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान में जुटी है। मैनाटांड़ थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि जल्द आरोपित को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रखंड कार्यालय से बाइक चोरी
मैनाटाड़। प्रखंड कार्यालय परिसर से बाइक गायब। खाद व्यवसायी की बाइक चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इनरवा बाजार निवासी खाद व्यवसायी शेख राजा कृषि कार्यालय मैनाटांड़ में काम...









