जनता की आवाज जनता की बात, बेबाक अंदाज़
BREAKING NEWS
प्रखंड कार्यालय से बाइक चोरीजिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ "विद्यार्थी सहयोग शिविर"भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंगनगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरनास्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र, तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखीपुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी संतान सुख से जुड़ी हर मनोकामनाआखिरी मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वादरक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?3 या 4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख पूजा विधि और महत्वNEET पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांगभागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; दो लोग हुए घायलकाले कोट में घसीटकर ले गई पुलिस! भागलपुर में अधिवक्ता की हिरासत पर बवाल, बार एसोसिएशन ने जताई नाराजगीजेल में रोशन यादव की मौत पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव ने परिजनों से की मुलाकात; जांच और कार्रवाई की मांग
BREAKING
प्रखंड कार्यालय से बाइक चोरीजिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ “विद्यार्थी सहयोग शिविर”भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंगनगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरनास्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र, तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखीपुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी संतान सुख से जुड़ी हर मनोकामनाआखिरी मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वादरक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?3 या 4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख पूजा विधि और महत्वNEET पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रखंड कार्यालय से बाइक चोरी
15 hours ago
जिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ “विद्यार्थी सहयोग शिविर”
18 hours ago
भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंग
4 days ago
नगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरना
4 days ago
स्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र, तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिस
4 days ago

जिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ “विद्यार्थी सहयोग शिविर”

बेतिया। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आज पश्चिम चम्पारण जिले के कुल-52 विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनना तथा विद्यार्थी...

बेतिया। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आज पश्चिम चम्पारण जिले के कुल-52 विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनना तथा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया को सुगम बनाना है। विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन विश्वविद्यालयों, अंगीभूत महाविद्यालयों, अभियंत्रण एवं चिकित्सा महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक संस्थानों, आईटीआई, पारा मेडिकल महाविद्यालयों, नर्सिंग स्कूलों सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित छात्रावासों एवं कस्तूरबा गांधी छात्रावासों में किया गया।

जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कुमारबाग पहुंचकर विद्यार्थी सहयोग शिविर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर शिविर की व्यवस्था एवं विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को पोर्टल की उपयोगिता एवं इसके माध्यम से अपनी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर एवं पोर्टल की व्यवस्था की गई है।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों को निर्धारित माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन ने जीएनएम कॉलेज, बेतिया, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास, पिऊनीबाग एवं राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बेतिया में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया, विद्यार्थियों से बातचीत की तथा संबंधित पदाधिकारियों को शिविर के प्रभावी संचालन एवं विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा ने एमजेके कॉलेज, बेतिया में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी उन्हें आवंटित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में पहुंचकर विद्यार्थी सहयोग शिविरों का जायजा लिया गया। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित संस्थानों के प्रधानों एवं नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविर में आने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से दर्ज करते हुए उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थी सहयोग अभियान का वास्तविक लाभ अधिकाधिक विद्यार्थियों तक पहुंच सके।

Advertisement

जनता की आवाज

हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव। अपनी निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top