जनता की आवाज जनता की बात, बेबाक अंदाज़
BREAKING NEWS
डुमरी पंचायत में SLWM योजना के तहत संचालित कार्यों का एक्सपोजर विजिट आयोजितजनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटाराएक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देशजनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटाराप्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौतजमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमाझमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहतप्रखंड कार्यालय से बाइक चोरीजिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ "विद्यार्थी सहयोग शिविर"भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंगनगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरनास्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र, तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखीपुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी संतान सुख से जुड़ी हर मनोकामना
BREAKING
डुमरी पंचायत में SLWM योजना के तहत संचालित कार्यों का एक्सपोजर विजिट आयोजितजनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटाराएक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देशजनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटाराप्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौतजमादार टोला-पश्चिम करगहिया की जर्जर मेन रोड और नाला का होगा निर्माण : गरिमाझमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहतप्रखंड कार्यालय से बाइक चोरीजिले के 52 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुआ “विद्यार्थी सहयोग शिविर”भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंगनगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरनास्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र, तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिस

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरी पंचायत में SLWM योजना के तहत संचालित कार्यों का एक्सपोजर विजिट आयोजित
10 hours ago
जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 58 शिकायतें कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा
4 days ago
एक सितंबर से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी ने सफल संचालन के दिए निर्देश
4 days ago
जनता दरबार का आयोजन कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा
5 days ago
प्रदेश कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौत
5 days ago

डुमरी पंचायत में SLWM योजना के तहत संचालित कार्यों का एक्सपोजर विजिट आयोजित

बेतिया। जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह के निर्देश एवं उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन...

बेतिया। जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह के निर्देश एवं उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर योगापट्टी प्रखंड के डुमरी पंचायत में एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक एवं चिन्हित पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने डुमरी पंचायत पहुंचकर SLWM योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को पंचायत में घर-घर कचरा संग्रहण, अपशिष्ट के पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं जैविक खाद निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डुमरी पंचायत में घर-घर कचरा संग्रहण से प्राप्त जैविक अपशिष्ट का उचित प्रबंधन करते हुए जैविक खाद का निर्माण किया जा रहा है। पंचायत द्वारा इस व्यवस्था का सुचारू संचालन करते हुए अब तक लगभग 1,700 क्विंटल जैविक खाद की बिक्री की जा चुकी है। साथ ही पंचायत क्षेत्र में स्थापित विभिन्न खाद बिक्री केंद्रों के माध्यम से भी तैयार जैविक खाद का विक्रय किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को SLWM योजना के सफल क्रियान्वयन, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खाद के उत्पादन एवं विपणन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार, CB&IEC द्वारा भी उपस्थित प्रखंड समन्वयकों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन, पंचायत स्तर पर SLWM गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा सफल मॉडल को अन्य पंचायतों में लागू करने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य डुमरी पंचायत में SLWM योजना के तहत अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणाली से जिले के अन्य प्रखंडों एवं पंचायतों के कर्मियों को परिचित कराना तथा इसे अन्य पंचायतों में भी प्रभावी रूप से लागू करना है।

Advertisement

जनता की आवाज

हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव। अपनी निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top