चान्दन प्रखंड कार्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण नहीं बनने से लोग परेशान

चांदन/बांका,  चांदन प्रखंड 17 पंचायतों का प्रखंड होने से इन दिनों आम लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कई महीनों से लोगों का ना तो जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत हो रहा है और ना ही मुख्यालय परिसर में आधार कार्ड बन पा रहे हैं। सबसे ज्यादा चांदन प्रखंड में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं निर्गत होने से बैंक और कई तरह की जरूरी कार्यों में लोग नहीं लगा पा रहे हैं जिसके कारण आम लोग काफी परेशान देखने को मिल रहे हैं। रोजाना चांदन प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण दर्जन से अधिक लोग प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट कर वापस चले जाते हैं। इस तरह न तो जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान है और ना ही प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी का ध्यान है। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड कर्मियों का कहना है कि जिले में पंचायत सचिव का स्थानांतरण के बाद बाल विकास परियोजना को टोपी नहीं मिलने से जन्म और मृत्यु प्रमाण बनाने में बाध्य हो रहा है जिससे आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उसी तरह आधार कार्ड बनाने में चांदन प्रखंड वासियों को देवघर और कटोरिया का चक्कर लगाना पड़ रहा है उसके बावजूद भी समय पर आधार कार्ड नहीं बढ़ने से आम लोगों में काफी कठिनाइयां हो रही है कई महीनों से चांदन प्रखंड कार्यालय में इन समस्याओं को लेकर आमजन काफी परेशान है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now